{"_id":"56ddddbe4f1c1bb9268b45a9","slug":"the-forty-five-thousand-elderly-couple-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दंपति से पैंतालिस हजार ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध दंपति से पैंतालिस हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
thief cheating in old lady
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। टीवी पर आने वाले चेहरा पहचानो और इनाम पाओ कार्यक्रम के जरिए रेलवे के एक सेवानिवृत्त वृद्ध दंपति को कुछ लोगों ने धोखाधड़ी का शिकार बना लिया।
फोन पर बातचीत करके उन्होंने चार बार में वृद्ध दंपति से न सिर्फ 45 हजार रुपये अपने अकाउंट में जमा करा लिए, बल्कि अब उन्हें धमका रहे हैं। वृद्ध दंपति ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पारसी परिवार ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल पर कार्यक्रम में इनाम जीता। उन्हें फोन करके बताया गया कि इनाम में उन्हें टाटा सफारी दी जाएगी, वह भी सिर्फ पांच हजार रुपये में।
इतने कम रुपये में लग्जरी गाड़ी मिलने के लालच में दंपति ने फोनकर्ता के अकाउंट में पांच हजार रुपये गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए जमा करा दिए। इसके कुछ दिनों बाद फिर फोन आया कि 35 हजार रुपये और जमा करा दीजिए, जिससे गाड़ी उनके पास पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
इस पर दंपति ने तीस हजार रुपये और जमा कर दिए। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में 5-5 हजार रुपये और जमा कराए गए। फिर भी गाड़ी उन्हें नहीं मिली। परेशान दंपति ने बैंक के माध्यम से सारा रुपया ट्रांसफर किया था। इसलिए बैंक अधिकारियों से संपर्क कर इनाम देने वाले फोनकर्ता का बैंक अकाउंट सीज करा दिया। जब अकाउंट सीज हो गया तो फोनकर्ता उन्हें धमका रहा है। पीड़ित दंपति ने अपने रुपयों को वापस कराने और इस धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए की है।