फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man caught in the pocket cutting ceremony , beating

विवाह समारोह में जेब काटते युवक पकड़ा, पिटाई

Sun, 13 Mar 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
The young man caught in the pocket cutting ceremony , beating
pocket cutting ceremony, jhansi news - फोटो : amrujala
झांसी। नुमाइश ग्राउंड में शनिवार की दोपहर कुरैश समाज के सामूहिक विवाह समारोह में जेब काटते समय पकड़े गए एक युवक की पिटाई की गई। बाद में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने सीता होटल के पास जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाए लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से गुस्साई भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन


दोपहर में चल रहे सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कई लोगों की जेब कट गई, जिससे पीड़ितों में अफरा-तफरी मच गई। जालौन के कस्बा कोंच से आए इकराम की जेब से भी 10 हजार रुपये गायब हो गए। उन्होंने खोजबीन कर एक युवक को दबोच लिया। जेबकट के पकड़े जाने की जानकारी होने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान जेबकतरे का दूसरा साथी वहां से रुपये लेकर भाग गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। इस पर नाराज लोगों ने आरोपी को साथ लेकर सीता होटल के पास जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। गुस्साए लोग बाहरी होने के कारण स्वयं को असहज महसूस कर रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले जाए एवं रुपये बरामद करे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची, मगर लोग जेबकतरे के साथी को पकड़ने व रुपये बरामद करने की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने रुपयों की बरामदगी होने तक जाम न खोलने की चेतावनी दी। इस पर पुलिस ने जाम लगाए लोगों पर लाठियां भांजीं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ द्वारा पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए लोग नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, उल्टे उनके प्रदर्शन को गलत ठहराते हुए लाठियां चलाईं। पुलिस की कार्रवाई में इकराम के हाथ में चोट आ गई।

वहीं, सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक  कुरियाई कोटा राजस्थान का है। तलाशी लेने पर उसके पास से सिर्फ चार सौ रुपये मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह फूलदान, घड़ी और टीवी के कवर फुटपाथ पर बेचता है। पुलिस ने बताया कि देर रात तक जेब कटने की रिपोर्ट लिखाने थाने पर कोई नहीं आया है। यदि कोई आएगा तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।


अफरा-तफरी में निपटाईं शादियां
समारोह में जेब कटने की घटना और पुलिस कार्रवाई से दहशत में आए नवविवाहित जोड़ों व उनके परिजनों ने जल्दबादी में शादियां संपन्न कराईं। इस दौरान पूरे 71 जोड़ों के निकाह हुए और जल्दी-जल्दी अन्य रस्में अदा की गईं। बाद में बिना किसी अन्य औपचारिकता के सभी जोड़े व उनके परिजन वहां से चले गए। लोगों का कहना था कि वे समारोह में अपने रिश्तेदारों की शादियां कराने आए थे। यहां किसी कानूनी पचड़े में पड़ने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed