फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zilla Panchayat: Board meeting will be held today after taking oath.

जिला पंचायत: शपथ ग्रहण के बाद आज होगी बोर्ड की बैठक.

Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat: Board meeting will be held today after taking oath.
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष पद पर नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण 12 जुलाई को होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में होगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी जेपी मौर्य ने बताया कि पहले जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनजंय सिंह को शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगी। दोपहर बाद जिला पंचायत बोर्ड की बैठक भी होगी। इसमें जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रस्तावों पर जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा होगी। वहीं, पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनने वाले नेताओं में भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुकता है। वह अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने को लेकर कटिबद्ध हैं। साथ ही इसके लिए वह मौका मिलने पर अपनी बात रखने को तैयार हैं। खास तौर से युवा जिला पंचायत सदस्यों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शारदा सहायक नहर का दक्षिणी भाग जल जमाव की समस्या से अधिक प्रभावित रहता है। ड्रेन व साइफन बनवाना चाहते हैं। खपरहा बाजार व कुछ दलित बस्तियाें में भी जल भराव की शिकायत रहती है। वहां भी जल निकासी की व्यवस्था कराएंगे। शुद्ध पेय जल बड़ी समस्या है। गर्मी के दिनों में सई नदी के तराई वाले गांवों में पानी के लिए दिक्कत पैदा होती है। -अंकुश यादव, जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed