फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth shot for protesting Harsh firing in marriage ceremony accused thrashed fiercely baarat returned without bride

यूपी: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, आरोपी की जमकर धुनाई, बैंरग लौटी बारात

Thu, 21 Apr 2022 03:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Apr 2022 03:02 PM IST
सार

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से सटे चकरा गांव (प्रयागराज) में बीती रात हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Youth shot for protesting Harsh firing in marriage ceremony  accused thrashed fiercely baarat returned without bride
हर्ष फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से सटे प्रयागराज के चकरा गांव में बीती रात एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित मौके पर मौजूद लोगों ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


बीचबचाव में आया एक युवक भी घायल हो गया। इतना ही नहीं बारात को भी बिन दुल्हन के लौटना पड़ा। पुलिस ने गोली मारने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से सटे चकरा गांव अलीपुर थाना फूलपुर प्रयागराज की है। 

विज्ञापन

द्वारचार के लिए निकले थे सभी

ग्राम गाजीपुर मांधाता जनपद प्रतापगढ़ निवासी विवेक सिंह की बारात चकरा गांव निवासी पंजाबी सिंह के यहां आई हुई थी। बारात पहुंचते ही चकरा चौराहे पर बारात की जमकर खातिरदारी की गई। नाश्ता-पानी के बाद करीब 10 बजे बारात द्वारचार के लिए बैंडबाजे के साथ रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बारात मे शामिल सुभाष सिंह नामक युवक रिवॉल्वर से फायरिंग करने लगा। जिसका जितेंद्र सिंह उर्फ भीम  (25) निवासी हरकपुर मांधाता प्रतापगढ़ ने एतराज जताया। इस बात को अनसुना कर सुभाष रह-रह कर फायरिंग करता रहा। भीम ने दूसरी बार विरोध किया तो सुभाष आक्रोशित हो उठा और उसके सीने मे दो गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

भीम को गोली लगते ही बारातियों और घारातियों में अफरातफरी मच गई। गोली मारने के आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभरी रूप से घायल हो गया। बीचबचाव करने में भानू प्रताप सिंह (30) निवासी हरकपुर निवासी मांधाता प्रतापगढ़ घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल समेत तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भीम को मृत घोषित कर दिया। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। इधर, बारात रात मे ही बैंरंग वापस लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed