फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after being hit by goods train

Jaunpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train
मडियाहू। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर निवासी एक युवक की शनिवार की देर रात घर जाते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी पप्पू सोनकर(40) बाजार से अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। वह जैसे ही रेलवे लाइन को पार कर रहा था इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी के लोको पायलट ने जफराबाद स्टेशन मास्टर को इस घटना की सूचना दी। इस पर जफराबाद से मड़ियाहूं स्टेशन मास्टर रंजीत प्रसाद को सूचना दी गई। मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन से मेमो भेज कर पुलिस को सूचना दी गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक लल्लन प्रसाद ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई हंसू लाल सोनकर ने तहरीर दी है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed