फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth and aunt died in road accident

सड़क हादसे में युवक और मौसी की मौत

Tue, 05 Jan 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth and aunt died in road accident
बक्शा। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शंभूगंज इंटर कॉलेज के पास सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और उसकी मौसी की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव निवासी अनुज पाल (25) अपनी मौसी पोखरा सुजानगंज निवासी अमरावती देवी (60) को दवा दिलाने के लिए बाइक से जौनपुर स्थित किसी अस्पताल जा रहा था। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज इंटर कॉलेज के पास फोरलेन पर उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी नौपेड़वा पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने दोेनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने अमरावती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के कुछ देर बाद अनुज पाल की भी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed