फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man narrowly saved in firing

फायरिंग में बाल-बाल बचा युवक

Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Young man narrowly saved in firing
चंदवक थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव में मंगलवार की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित के गांव के ही एक आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

परसूपुर गांव निवासी प्रेमचंद यादव (35) रात में अपने दरवाजे पर थे। इसी बीच दो युवक बाइक से पहुंचे। आरोप है कि उन्हें लक्ष्य कर दो फायर किए गए। जिसमें से एक फायर मिस हो गया और दूसरा दीवार में जा लगा। शोर मचाने पर दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखा बरामद किया। बुधवार की सुबह पीड़ित प्रेमचंद यादव ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। मौके से दो खोखा बरामद हुआ है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना के संबंध में उससे खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed