फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man narrowly escaped in Jaunpur he left his bike on railway track after seeing train

जौनपुर में बाल-बाल बचा युवक: ट्रेन आती देख रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा, एक किमी तक घसीटती रही बाइक, जलकर खाक

Sat, 19 Nov 2022 08:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Nov 2022 08:03 PM IST
सार

जौनपुर के बेलवार रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार को एक युवक की जान बाल-बाल बची। रेलवे ट्रैक के बीचोबीच उसकी बाइक फंस गई। सामने से महामना एक्सप्रेस को आते देखकर ट्रैक पर ही बाइक छोड़ कर भाग निकला। 

विज्ञापन
Young man narrowly escaped in Jaunpur he left his bike on railway track after seeing train
जलकर खाक हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे क्रॉसिंग की गेट बंद थी। सामने से ट्रेन आ रही थी और ट्रेन का पायलट हॉर्न बजा रहा था। युवक फिल्मी स्टाइल में रेलवे ट्रैक से बाइक को पार करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाइक का पहिया इंजन में फंस गया। खुद की जान को मुसीबत में देख युवक बाइक छोड़कर दूसरी तरफ चला गया। इंजन से फंसकर बाइक एक किलोमीटर तक घिसटती रही।

विज्ञापन


बाइक में आग लगने के कारण ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रोककर बाइक निकाली गई। बाइक जलकर राख हो गई लेकिन इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना जौनपुर जिले के बेलवार रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। बक्शा थाना व स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पश्चिम बेलापार गांव के समीप शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे गेट नंबर 17-सी बंद था।
विज्ञापन


महामना एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। एक युवक बाइक से रेलवे लाइन पार करने का प्रयास करने लगा। बाइक रेलवे लाइन के बीचोंबीच फंस गई। उसी दौरान महामना एक्सप्रेस डाउन आ गई। ट्रेन को तेज गति से आते देख कर युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। एक पल की भी देरी होती तो युवक ट्रेन की चपेट में आ जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

Young man narrowly escaped in Jaunpur he left his bike on railway track after seeing train
घर्षण से बाइक में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर से अधिक दूर तक घिसटती रही। घर्षण से बाइक में आग लगी तो चालक ने लखनीपुर के पास ट्रेन रोक दी। बाइक जलकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी स्टेशन को दी। थोड़ी ही देर में सीआरपीएफ व जीआरपी की टीम पहुंच गई। ट्रेन चालक, पुलिस टीम व ग्रामीणों ने ट्रेन में फंसे बाइक को निकाला गया।

पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। इस प्रक्रिया में 50 मिनट लग गए। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बक्शा स्टेशन अधीक्षक रितेश मौर्य ने कहा कि एफआईआर दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी सिटी स्टेशन पर दे दी गई है। अब सीआरपीएफ आगे की कार्रवाई करेगी। ट्रेन करीब 50 मिनट बाद गंतव्य को रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed