{"_id":"af9ef53c4da9ab4b1f3f14a25221c8cd","slug":"young-man-killed-in-crash-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
जौनपुर ब्यूराे
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में साइकल सवार युवक की मौत हो गई। साइकल सवार युवक दवा लेकर घर जा रहा था।
जौनपुर से सवारी भर कर केराकत की ओर जा रही प्राइवेट बस की स्टेयरिंग फेल हो गई और बस घर में घुस गई। साइकल सवार युवक बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। प्रसाद इंस्टूच्यूट के पास लोगों ने दोहरीघाट डिपो की एक रोडवेज बस का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अलीखानपुर गांव निवासी लल्लन राम का बेटा महेंद्र यादव (22) दवा लेने के लिए साइकल से बाजार आया था।
वह दवा लेकर घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। अनियंत्रित बस सड़क किनारे मकान से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस की स्टेयरिंग फेल हो गई।
सड़क किनारे खड़े एक ठेला को तोड़ते हुए वह घर में घुस गई। मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग था कि मौके पर भीड़ भाड़ नहीं थी और मकान के बाहर भी कोई नहीं था। नहीं तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया
जा सकता। साइकल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर युवक के परिवार और आस पास के लोग भी पहुंच गए। जाम की खबर पर मौके पर पहुंची लाइनबाजार पुलिस ने
जाम हटावने का प्रयास किया तो लोग नहीं माने। आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने से भी मना कर दिया। बाद में सीओ सिटी अभिषेक सिंह पहुंचे तो उन्होंने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।