{"_id":"5782aaa04f1c1b397c7f9c9b","slug":"young-man-killed-in-a-road-accident-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
पवारा थाने के पास खड़ी ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियों।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर पवारा थाना क्षेत्र के टोलटैक्स बूथ के निकट शनिवार की रात एक स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मछलीशहर कस्बे के कुछ युवक इलाहाबाद के फनगांव स्थित वाटर पार्क घूमने गए थे। वे सभी स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। रात में करीब 10 बजे पवारा के पास स्थित टोलटैक्स के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले से खड़ी ट्रक से भिड़ गई।
उसमें सवार राशिद अहमद (25) पुत्र मुनीर अहमद निवासी मछलीशहर की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि सैयदबाड़ा निवासी दिलशाद( (28), शेबू(21), अर्शी(25), शाहनवाज (28), रफान(24), सद्दाम (22) घायल हो गए। गाड़ी दिलशाद चला रहे थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सतहरिया लाया गया।
विज्ञापन
जहॉ उनकी हालत गम्भीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।