फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   worship ocassion

चिदानंद का प्रतीक है चौकिया धाम

Fri, 08 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
worship ocassion
मां शीतला चौकिया।
शीतला चौकिया देवी का मंदिर काफी पुराना है।  धाम में स्‍थ्‍ाापित देवी शीतला की प्रतिमा चिदानंद की प्रतीक मानी जाती हैं। सोमवार को और शुक्रवार को काफी संख्या में लोग दर्शन पूजन के लिए जाते हैं। इस दिन दर्शन करने से अलग फल प्राप्त होता है। नवरात्र में यहां भारी भीड़ होती है। यहां के ग्रामीण प्रतिदिन नवरात्र में भजन कीर्तन कर भ्रमण करते हैं। पूर्णिमा के दिन मां का श्रृंगार होता है।
विज्ञापन


इतिहास पर गौर करें तो मंदिर 300 साल पुराना है। पूर्वांचल खासकर आजमगढ़, गोरखपुर, छपरा, गाजीपुर, मऊ के लोग चौकिया माता का दर्शन करने के बाद विंध्यवासिनी का दर्शन करने जाते हैं। माता के मंदिर को लेकर इतिहास काफी पुराना है। पहले मिट्टी का चबूतरा बनाकर माता को स्थापित किया गया था। नवरात्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।  
विज्ञापन


देवी आराधना का पर्व वासंतिक नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियों को गुरुवार को देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। नारियल-चुनरी की दूकानें सज गईं। श्रद्धालुओं के आगमन के निमित्त सुरक्षा के साथ अन्य तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों में साफ सफाई का सिलसिला दिन भर चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतला चौकिया और मां मैहर शक्ति पीठ समेत जिले के तमाम देवी धामों में नवरात्र के दौरान दर्शन-पूजन को लेकर जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं। सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए गए हैं। मां शीतला धाम चौकिया और शहर के परमानतपुर स्थित शक्तिपीठ मैहर देवी मंदिर में नवरात्र में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


  इसके अलावा विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा शिवमंदिर, जमालापुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर समेत जिले के अन्य तमाम देवी मंदिरों में नवरात्र के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ता है।  सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर कस्बा स्थित मां काली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवरात्र में मंदिर का आकर्षण तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed