फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers removed the bike procession , demonstration

कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस, प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 02 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Workers removed the bike procession , demonstration

विज्ञापन

नई पेंशन योजना को समाप्त करने और सातवें वेतन आयोग का लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट गए। जहां उन्होंने अपने मांगों का पुलिंदा एसडीएम को सौंपा। इससे पहले कर्मचारी भंडारी स्टेशन से बाइक जुलूस निकालकर कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, जेसीज, रोडवेज होते हुए कलेक्टे्रट पहुंचे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम संगठित होकर मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे तो ही हमें सफलता मिलेगी। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरके मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार के आर्थिक नीतियों केंद्रीय विभागों के स्तित्व को खतरा पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


 तमाम सरकारी कार्यो की आउट सोसिंग कर दी है। दवा प्रतिनिधियों ने भी नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुलूस में हिस्सा लिया। इस मौके पर सीबी सिंह, कामरेड मोहम्मद हनीफ, श्री प्रकाश गुप्त कन्हैया, कुलदीप तिवारी, श्रवण मिश्रा, सर्वेश सिंह, सत्य प्रकाश, अजय चौरसियंा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। उधर, राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो सितंबर को देश व्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदीप सिंह ने बताया कि 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर अजय सिंह, राजबली यादव, पारस नाथ यादव, अशोक यादव, अच्छे लाल पाल, रामकेश यादव, अरविंद यादव, शिव कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed