फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Work on water treatment plant started in Shitala Chowkia Dham Pond

शीतला चौकिया धाम तालाब में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू

Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Work on water treatment plant started in Shitala Chowkia Dham Pond
धर्मापुर। आस्था का केंद्र शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत इस तालाब के पानी को शुद्ध करने के लिए 100 केएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष मायाटंडन के प्रयास से वर्ष 2019 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत शिलान्यास हुआ था। इसपर करीब 3.44 करोड़ की लागत आएगी। तालाब की साफ सफाई रैंप, रेलिंग, सुलभ शौचालय, डब्लूटीपी, फाउंटेन मशीन आदि कार्य होना है। तालाब सौंदर्यीकरण का काम आरंभ होने के बाद बीच में बंद हो गया था। सीढ़ियों की मरम्मत तथा तालाब किनारे रेलिंग लगवाने के बाद सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। अब वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य आरम्भ करवा दिया गया है। निर्माण विभाग के जेई विभोर कुमार का कहना है कि डब्लूटीपी का कार्य अतिशीघ्र करवाकर फाउंटेन मशीन लगवा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed