{"_id":"61c167f949e56d492a6c0a35","slug":"women-got-angry-not-attending-the-pm-modi-program-in-prayagraj-protest-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में न जाने से नाराज महिलाओं का प्रदर्शन, सड़क जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में न जाने से नाराज महिलाओं का प्रदर्शन, सड़क जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
Tue, 21 Dec 2021 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में न जाने से नाराज महिलाओं के समूह ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। वह जौनपुर जिले के मछलीशहर में प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं सुईथाकला ब्लॉक पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के काफी समझाने के बाद महिलाएं घर वापस हुईं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज कार्यक्रम के लिए मछलीशहर विकास खंड के समूह बैंक मित्र बैंक सखियों को प्रयागराज जाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार सुबह 4 बजे बुलाया था। जिस क्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सुबह 4 बजे विकास खंड मुख्यालय पहुंच गई, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा मात्र सुईथाकला ब्लॉक मुख्यालय पर 4 बसें ही भेजी गईं।
विज्ञापन
इस कारण सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नाराज होकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और खरी-खोटी सुनाने लगी। महिलाओं को कहना था कि अगर हम लोगों को जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थ तो आखिर इतनी सुबह क्यों बुलाया गया। प्रशासन ने हमें गाड़ियां क्यों नहीं दीं।
विज्ञापन
महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन चाहता है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में महिलाएं न पहुंचें, जिससे प्रधानमंत्री का महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण योजना का नुकसान पहुंचे। मामला गंभीर देख प्रभारी निरीक्षक सरपतहा एवं स्थानीय विकास खंड मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी के काफी मान मनोबल के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंगलवार करीब सुबह 9:30 बजे महिलाएं अपने घर के लिए वापस लौटीं।