फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women became MLA 6 times in Madiyahun, never bloomed lotus

मड़ियाहूं में 6 बार महिलाएं बनी विधायक, नहीं खिला कभी कमल

Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women became MLA 6 times in Madiyahun, never bloomed lotus
जौनपुर। जनपद की नौ सीटों में मडि़याहूं विधानसभा सीट ही ऐसी है, जो महिलाओं के लिए उपयुक्त मानी जाती रही है। ऐसा इसलिए की इस सीट पर आजादी के बाद से अब तक हुए कुल 18 चुनावों में 6 ऐसे मौके आए, जब महिला ही विधायक बनीं। इतना ही नहीं, साल 2004 से लेकर अब तक इस सीट पर महिलाओं का ही कब्जा है। वहीं चुनावी रिकार्ड देखें तो यहां कमल कभी नहीं खिला। हां पिछला चुनाव अपना दल एस ने भाजपा से गठबंधन कर जीता था।
विज्ञापन

चुनावी इतिहास की बात करें तो साल 1952 में सबसे पहले कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। 1957 में हुए दूसरे चुनाव में तारा देवी ने यहां से जीत दर्ज की। वे जिले की पहली महिला विधायक बनी। यहां से कांग्रेस ने सबसे अधिक 6 बार वर्ष 1952, 1957, 1967, 1974, 1977 और आखिरी बार 1980 में चुनाव जीता था। वहीं, जनसंघ ने 1962 और 1969 में अपना परचम लहराया जबकि बसपा मात्र एक बार 1998 का उपचुनाव में जीत पाई है। समाजवादी पार्टी का इस सीट पर पांच बार 1993, 1996, 2002, 2004 व 2012 में कब्जा रहा। जबकि इस सीट पर भाजपा का कमल कभी नहीं खिला। हालांकि भाजपा ने 2017 के चुनाव में यह सीट अपना दल एस को दे दी, और अपना दल एस की डा. लीना तिवारी ने यह सीट भाजपा-अपना दल एस गठबंधन की झोली में डाल दी।
विज्ञापन

आजादी के बाद से अब तक हुए चुनाव के ये रहे विजेता
1952- द्धारिका मौर्य (कांग्रेस)
1957-तारा देवी (कांग्रेस)
1962-जगन्नाथ राव (जनसंघ)
1967-राज किशोर तिवारी (कांग्रेस)
1969-जगन्नाथ राव (जनसंघ)
1974-राज किशोर तिवारी (कांग्रेस)
1977-राज किशोर तिवारी (कांग्रेस)
1980-सूर्य नाथ उपाध्याय (कांग्रेस)
1985-दूथ नाथ सिंह (दमकिया)
1989-सावित्री पटेल (जद)
1991-किशोरी लाल यादव (जद)
1993-सावित्री पटेल (सपा)
1996-पारस नाथ यादव (सपा)
1998-(उप चुनाव)-बरखूराम वर्मा (बसपा)
2002- पारस नाथ यादव (सपा)
2004- (उप चुनाव) श्रद्धा यादव (सपा)
2012-श्रद्धा यादव (सपा)
2017-डा. लीना तिवारी (अद एस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed