फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   woman was sprinkled with petrol and fire in jaunpur the youth was arrested read full story

दुस्साहस: सो रही महिला पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, चीख सुनकर कांप गया कलेजा, युवक गिरफ्तार; पढ़ें- पूरा मामला

Thu, 08 Aug 2024 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 07:54 PM IST
सार

Jaunpur News: घटना की सूचना पाकर मौके पर सरपतहां थाना की पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके पहले गांव वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
woman was sprinkled with petrol and fire in jaunpur the youth was arrested read full story
मुआयना करते पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव में मकान के अंदर सो रही महिला पर एक युवक के पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की घटना प्रकाश में आई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना बीती रात करीब तीन बजे की है। सूचना पर एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। साथ ही कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रविदा (40) पत्नी लालजी बिंद अपने घर के भीतर सोई हुई थी। मटियरा गांव निवासी विनय कुमार रात में छत के सहारे मकान के भीतर घुस गया। इसके बाद प्रविदा के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


आग लगते ही महिला बचाव के लिए चिल्लाती हुई घर के बाहर निकल गई। मां की आवाज सुनकर बेटे की नींद खुल गई तो देखा कि मां आग की लपटों से घिरी थी। उसने आनन-फानन में मां के ऊपर कंबल डालकर आग बुझाया, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले विनय उसके घर में चोरी से आया था। पकड़ा गया तो विवाद करने लगा। वह गांव में ही अपने ननिहाल में आकर रहता है।

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई पुलिस
गौरतलब है कि पीड़ित महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक लड़की अपनी मौसी के यहां रहती है। घटना के वक्त घर में महिला के अलावा उसका एक बेटा ही मौजूद था।

घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले जाया गया, जहां प्रविदा की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुंच गए। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी विनय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

इस बाबत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed