फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed in Jaunpur Dead body found in bushes relatives doubts for misdeed they jammed highway

झाड़ियों में मिला शव: जौनपुर में महिला की सिर कूंचकर हत्या, परिजनों ने दुराचार की जताई आशंका, हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 10 Dec 2021 09:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 09:55 PM IST
सार

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार शाम घर से निकली मगर वापस नहीं लौटी। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के पास ही रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला। 

विज्ञापन
Woman killed in Jaunpur Dead body found in bushes relatives doubts for misdeed they jammed highway
परिजनों ने वाराणसी-जौनपुर मार्ग किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में महिला की लाश मिली। परिजनों ने दुराचार की आशंका जताते वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी सिटी डा. संजय राय ने कहा कि  पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


रातभर परिजनों ने की तलाश
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बृहस्पतिवार की शाम सात बजे घर से बाहर निकली। दो घंटे बाद भी वह नहीं लौटी तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह सात बजे घर से 800 मीटर दूर जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में उसकी लाश पाई गई। परिवार के लोगों के मुताबिक सिर कूंचा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े अस्त-व्यस्त

शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े खुले हुए थे। जीभ बाहर निकली थी। ऐसे में परिजन दुराचार की भी आशंका जता रहे थे। घटना की सूचना मिलन पर सीओ जितेंद्र दुबे, थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा और जफराबाद थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

घटना की जांच पड़ताल के लिए डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। घटनास्थल से लेकर मृतका के घर तक डॉग स्क्वायड चक्कर लगाता रहा। लेकिन, किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम होने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।

दोनों छोर पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। वहीं, पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के सिलसिले में समीप के गेटमैन और जफराबाद स्टेशन पर भी पुलिस गई थी। मृतका की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed