फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck
खेतासराय। नगर के चौराहे पर बाइक सवार महिला के असंतुलित होकर ट्रक के नीचे आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला अपने बहन व जीजा के साथ बाइक पर बैठ कर दवा लेकर वापस खेतासराय लौट रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूनम (28) पत्नी मिलेंद निवासी मिर्जापुर थाना लालगंज जनपद आजमगढ़ अपनी बहन अनीता व जीजा रामबृज निवासी फरीदपुर जैगहां के साथ एक ही बाइक पर बैठ कर खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव चिकित्सक के यहां दांत दिखाने गई थी। पूनम उसी बाइक से अपनी बहन और जीजा के वापस खेतासराय बाजार लौट रही थी। नगर के चौराहे पर शाहगंज की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। पूनम ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गई, जबकि उसी बाइक पर सवार अनीता व रामबृज बच गए। नागरिकों के सहयोग से घायल पूनम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया की ट्रक चालक के खिला़फ अभियोग पंजीकृत विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed