{"_id":"6a26ef6392b9aedee8052f42","slug":"woman-admitted-to-jaunpur-district-hospital-dies-during-treatment-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिला अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत, ऑक्सीजन न मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिला अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत, ऑक्सीजन न मिलने का आरोप
Mon, 08 Jun 2026 10:06 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:06 PM IST
सार
Jaunpur News: उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ऑक्सीजन न मिलने के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन
जौनपुर जिला अस्पताल में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती एक महिला की सोमवार दोपहर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। साथ ही आरोप लगाया कि ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हुई। फिलहाल, अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी रोहित की पत्नी रिंकी (25) का शहर के एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह पहले प्रसव के लिए आपरेशन हुआ था। आपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने उसे रविवार को रेफर कर दिया। रिंकी के परिजन किसी अन्य अस्पताल में ले गए, जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को शाम करीब सात रिंकी को लेकर उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रिंकी के परिवार के लोग उसे लेकर कहीं जाने को तैयार नहीं हुए। अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन
सोमवार को करीब ढाई बजे उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सीएमएस डॉक्टर संजय कन्नौजिया ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। उसे रेफर कर दिया गया था। लेकिन उसके परिवार के लोग नहीं ले गए। आंक्सीजन नहीं मिलने का आरोप गलत है। अस्पताल में पर्याप्त आक्सीजन है। महिला का शव एंबुलेंस से उसके घर भेज दिया गया।