फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wheat will be procured from today, preparations complete

आज से होगी गेहूं की खरीद, तैयारी पूरी

Fri, 01 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured from today, preparations complete
जौनपुर। जिले में शुक्रवार से गेहूं की खरीद होनी है। इसे लेकर जिम्मेदारों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान तीन एजेंसियों के अभी तक कुल 75 क्रय केंद्रों को गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी मिल चुकी है। गेहूं क्रय केंद्रों पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। इससे किसानों को गेहूं बेचने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं, जिसके ओर से दो लाख 10 हजार 429 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती की गई है। वहीं, इस साल गेहूं के पैदावार होने का लक्ष्य 807.955 हजार एमटी है। किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। इस दौरान 72 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, शुक्रवार से गेहूं की खरीद करने के लिए अभी तक तीन एजेंसियों के तीन एजेंसियों के 75 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें पीसीएफ के 51, भारतीय खाद्य निगम के एक और मार्केटिंग के 23 क्रय केंद्र शामिल हैं। इन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध हो गया है। इसमें ई-पॉप मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरा, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य तय
जौनपुर। जिले में गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य भी तय कर दी गई है। इस दौरान 2015 रुपया प्रति कुंतल समर्थन मूल्य निर्धारित की गई है। इस समर्थन मूल्य की दर से ही क्रय केंद्रों की ओर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी हो गई है। अभी तक तीन एजेंसियों के 75 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed