फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wheat procurement affected due to high price in the market

बाजार में दाम अधिक होने से गेहूं खरीद प्रभावित

Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement affected due to high price in the market
जौनपुर। बाजार में गेहूं का दाम अधिक होने के कारण किसान क्रय केंद्रो पर गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं। वह बाजार में ही गेहूं बेच दे रहे हैं। इस समय सरकारी रेट से बाजार में 35 रूपये अधिक गेहूं का दाम है, जिसके कारण गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही है। गेहूं खरीद शुरू होने से लेकर अब तक महज 10 हजार 500 एमटी खरीद हुई है। अभी खरीद में 27 दिन शेष बचे हैं, जिसमें 61 हजार 500 एमटी गेहूं की खरीद की जानी है। जिले में आठ लाख 17 हजार किसान हैं। गेहूं बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए सरकार की ओर से जिले में गेहूं खरीदने का लक्ष्य 72 हजार एमटी रखा गया है। एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद का निर्देश दिया गया था। इसके लिए जिले में कुल 131 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें खाद्य विभाग के 23, पीसीएफ के 86, पीसीयू के 15, भारतीय खाद्य निगम के एक, एफपीओ के छह क्रय केंद्र शामिल हैं। लेकिन इन क्रय केंदो की ओर से अभी तक महज 10 हजार 500 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, जबकि अभी भी लक्ष्य के सापेक्ष 61 हजार 500 एमटी गेेेंहूं की खरीद की जानी है। ऐसे में खरीद का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है, इसके पीछे कारण बाजार में 2050 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का दाम है। वहीं सरकारी रेट 2015 रूपये प्रति कुंतल है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि बाजार में अभी भी गेहूं का दाम सरकारी रेट से अधिक है। जिससे क्रय केंद्रो पर गेहूं बेचने किसान नहीं आ रहे हैं। वह बाजार में अपना गेहूं बेंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed