फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Welcome to visit the awareness

जनजागरण यात्रा का किया स्वागत

Sat, 11 Apr 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Welcome to visit the awareness
भूमि अधिग्रहण के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनजागरण यात्रा निकाल कर कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन जागरण यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


कांग्रेस जनों ने कोतवाली के सामने स्थित इंदिरा गांधी पार्क के सामने सभा कर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि झूठे वादों से नहीं संविधान की रक्षा करने से देश चलता है।

 जब देश का किसान मजबूत नहीं होगा, हमारी आर्थिक व्यवस्था मजबूत नहीं होगी। सरकारों को किसान हितों का ध्यान रखना चाहिए। सरकार की लापरवाही के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्ज में डूबने के कारण उनके सामने आत्महत्या करने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसानों के प्रति बेरुखी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों ने चुकानी
विज्ञापन
विज्ञापन


 पड़े। रामचंद्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के शासन में इस तरह की घटनाएं कभी नहीं हुईं। सरकार की तानाशाही के कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। शालिनी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के कारण किसानों की


 हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार पूंजीपतियों को शह दे रही है। यात्रा में अखिलेश श्रीवास्तव, प्रेम नारायण यादव, दाता राम तिवारी, हरिलाल पासी आदि मौजूद थे। संचालन डा. राकेश उपाध्याय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed