फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Warned to close Jaunpur if demand is not met

मांग पूरा नहीं होने पर जौनपुर बंद करने की दी चेतावनी

Thu, 20 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Warned to close Jaunpur if demand is not met
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहां बाजार निवासी किराना व्यवसायी अखिलेश जायसवाल का अपहरण कर मौत के घाट उतारने के मामले को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बुधवार को राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें उन्होंने मांगों को पूरा करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर जौनपुर बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने,सिकरारा थाने पर कार्यरत थानेदार सहित सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने, पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपये की सरकारी मदद देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो व्यापार मंडल जौनपुर बंद कराने को बाध्य होगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed