फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voting will take place at 90 booths today

Jaunpur News: 90 बूथों पर आज होगा मतदान

Fri, 23 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Voting will take place at 90 booths today
जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले के 90 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 67,172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार की शाम को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह से सभी 90 पोलिंग पार्टियां रवाना होकर अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव की निगरानी के लिए नौ जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 100 माइक्रो आब्जर्वर और 270 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप और व्हीलचेयर सहित जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटियों और चुनाव सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जमा करेंगी। इसके बाद जीपीएस युक्त वाहनों से सुरक्षा बलों की निगरानी में मतपेटियां वाराणसी मंडी परिषद भेजी जाएंगी। वहां उन्हें स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के न्यायालय कक्ष भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed