फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Votes will be held from seven in the morning, come home with a mask

सुबह सात बजे से पड़ेंगे वोट, मास्क लगाकर ही घर से आएं

Mon, 02 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Votes will be held from seven in the morning, come home with a mask
सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय कजगांव में बने बूथ का निरीक्षण करते एडीजी बृजभूषण शर्मा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को सुबह से ही पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंचनी शुरू हो गईं। मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव का ध्यान रखा जा रहा है। मास्क लगाने वाले मतदाताओं को ही बूथों में प्रवेश दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बूथ के बाहर वोटरों के खड़े रहने के लिए गोले बनाए गए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही मतदाता को वोट देने की इजाजत मिलेगी। वे ग्लब्स पहनकर ही ईवीएम का बटन दबा पाएंगे।
विज्ञापन

चौकिया मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को सुबह से ही रवाना किया जाता रहा। शाम तक सबने बूथों की कमान संभाल ली। कोरोना संक्रमण काल के बीच प्रदेश में पहली बार होने जा रहे किसी चुनाव को लेकर आयोग सतर्क है। सभी बूथों पर कोविड-19 से बचाव के प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। प्रत्येक बूथ पर अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही इस बार कोविड-19 हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती रहेगी। उन्हें मतदाताओं की स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन का जिम्मा दिया गया है। मतदाताओं को मत देने से पहले हाथ में दस्ताना भी पहनना होगा। यह व्यवस्था बूथ पर ही की जाएगी। मास्क या गमछे से मुंह ढकना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को भी फेस शील्ड, फेस मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स उपलब्ध कराया गया है। उपचुनाव में तीन लाख 65 हजार 13 मतदाता कुल 16 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। कुल 544 बूथों पर वोट डाला जाएगा। मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाते हुए शाम छह बजे की गई है।
विज्ञापन

---
मतदाता पहचान पत्र नहीं तो मान्य होंगे यह विकल्प
जौनपुर। मतदान के लिए पहुंचने वाले मतदाताओं के पास अगर मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उन्हें अपनी पहचान स्पष्ट करने के लिए 11 विकल्प चुनने का मौका दिया गया है। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा का जॉब कार्ड, बैंक-डाकघर का फोटो युक्त पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य-केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसद-विधायक, एमएलसी को जारी पहचान पत्र शामिल हैं। मतदाता पहचान पत्र न होने पर वह मतदाता पर्ची के साथ इनमें से किसी एक विकल्प का इस्तेमाल कर वोट दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो सौ मीटर दूर लगेगा प्रत्याशियों का बूथ
जौनपुर। प्रत्येक मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दूरी पर प्रत्याशियों को अपना बूथ लगाने की अनुमति दी गई है। दस बाई दस के टेंट में अधिकतम एक मेज और दो कुर्सी की व्यवस्था रहेगी। सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि मतदान केंद्र के 200 मीटर दूरी पर चूने से निशान लगा दें, ताकि उसके आगे ही उम्मीदवार अपना बूथ लगा सकें। सभी थानाध्यक्षों को भी यही निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को भ्रमण के दौरान इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
----
2243 दिव्यांग मतदाता डालेंगे वोट
जौनपुर। उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 2243 दिव्यांग मतदाता हैं। इनके अलावा 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 3700 मतदाता हैं। इन मतदाताओं के लिए प्रत्येक बूथ पर रैंप, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई है। इसकी मदद से वह बूथ में जाकर अपना वोट दे सकेंगे। बहुत से अशक्त मतदाताओं ने डाक मत के जरिए पहले ही वोट दे दिया है।

---
जानें अपने प्रत्याशी को::
नाम: लकी यादव
पार्टी: सपा
उम्र: 40 वर्ष
शिक्षा: स्नातक।
----
नाम: मनोज सिंह
पार्टी: भाजपा
उम्र: 50 वर्ष
शिक्षा: एमए, एलएलबी।
---
नाम: धनंजय सिंह
पार्टी: निर्दल
उम्र: 45 वर्ष।
शिक्षा: स्नातकोत्तर।
---
नाम: जयप्रकाश दुबे
पार्टी: बसपा
उम्र: 52 वर्ष
शिक्षा: स्नातकोत्तर।
---
नाम: राकेश मिश्र
पार्टी: कांग्रेस
उम्र: 61 वर्ष
शिक्षा: इंटर।
----
फैक्ट फाइल::
* 365013 कुल मतदाता।
* 190563 पुरुष मतदाता।
* 174450 महिला मतदाता।
* 238 मतदान केंद्र।
* 554 मतदेय स्थल।
* 168 क्रिटिकल मतदेय स्थल।
* 10 मॉडल मतदेय स्थल।
* 06 जोनल मजिस्ट्रेट।
* 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट।
* 50 माइक्रो आर्ब्जवर।
---
मतदान के लिए इस्तेमाल होगी 1108 बैलेट यूनिट
जौनपुर। उपचुनाव में मतदान के लिए बूथ भले ही 554 बनाए गए हों, लेकिन 1108 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। प्रत्याशियों की संख्या 16 होने के कारण प्रत्येक बूथ पर दो-दो बैलेट लगाई गई है। एक बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 उम्मीदवारों का ही नाम दर्ज हो सकता है। लिहाजा नोटा के लिए दूसरे बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट 554 ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed