{"_id":"4fab6f51bd81faba3d9f73b6c49d560b","slug":"voices-raised-against-rigging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के खिलाफ बुलंद की आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के खिलाफ बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए संयुक्त वामपंथी दलों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर सीएम को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
कलेक्ट्रट परिसर में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट नेता ऊदल यादव ने कहा कि जिला पंचायत में धांधली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निर्माण कराई जा रहीं सड़कें महीने भर में ही उखड़ जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 13वें वित्त के तहत जिला पंचायत को आठ करोड़ का बजट मिला था इसका अधिकांश हिस्सा जलालपुर क्षेत्र में खर्च कर दिया गया। जलालपुर जिला पंचायत अध्यक्ष का गृह क्षेत्र है।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की अनदेखी की जा रही है। कुछ चहेते सदस्यों को छोड़ बाकी लोगों को काम नहीं दिया जा रहा इससे सदस्य अपने इलाके में जनता से किया गया वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि धांधली और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो इस व्यवस्था के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
वामपंथी नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी भड़ास निकाली। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ संघर्ष का भी एलान किया।
धरना सभा को कुसुम राजभर, लक्ष्मीकांत गौतम, सुदामा देवी, यूपी पटेल, विष्णु तिवारी, सभाजीत यादव, आशुतोष तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रसून पटेल, जय प्रकाश सिंह, विजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ शास्त्री, किरनशंकर रघुवंशी, इंद्रजीत पाल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सोमारू यादव और संचालन सुबास गौतम ने किया।