Jaunpur News: भारतीय आवाम की आवाज, पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदू मुसलमानो ने एक साथ पुतला फूंका, आक्रोश जताया
हिंदू मुस्लिम सभी ने एक साथ पाकिस्तान का विरोध किया पुतला दहन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। बता दें कि पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद का विरोध कर रहा है।
विस्तार
हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका और काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। सर्व वैश्य समाज के नेतृत्व मे रविवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें आतंकवाद मुर्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की मजम्मत की गई।
कैंडल मार्च में शामिल हिंदू मुस्लिम के लोगों ने एक हाथ में जलती मोमबत्ती तो दूसरे हाथों में तिरंगा लेकर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। हाजी मेराज, मौलाना फहद, अंसार राईन व अफजाल अहमद आदि ने पाकिस्तान के झंडे को जलाकर देश में शांति और सद्भाव की अपील की।
मार्च पुरानी सब्जी मंडी से शूरु होकर नगर मुख्य चौराहे पर पहुंचा जहां पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया ।कैंडल मार्च रोडवेज परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान वैश्य नेता ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है।
आतंकी हमले में सम्मिलित लोगों को फांसी देने और पीड़ित परिवारों को शहीद का दर्जा देकर न्याय दिलाने की मांग की। इस विरोध के दौरान सदर तहसीलमुलहक, पूर्व सभासद आज़म राईन, तमजीद अशरफ व हाजी मेराज , मौलाना फहद,सरवर चौधरी, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू,नीलम गुप्ता,गणेश सभासद, सुमित आदि लोग मौजूद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.