फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Virtue of a dip in Gomti wish

गोमती में डुबकी लगा की पुण्य की कामना

Wed, 14 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 14 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Virtue of a dip in Gomti wish
स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति पर स्नान करने के लिए  गोमती के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में आस्थावानों ने आस्था की डुबकी लगाई। परंपरागत ढंग से लोगों ने घरों में चावल और दाल मिलाने के बाद रिश्तेदारों के घरों में लाई, खिचड़ी और पर्व से जुड़े सामान भेजे।
विज्ञापन


 वहीं दिन भर आसमान पर रंग-बिरंगी पतंगें उड़ती रहीं। छतों और मैदानों में बच्चे पतंग उड़ाते रहे। पतंग उड़ाने में उनका साथ उनके अभिभावकों ने भी दिया। पतंग का जुनून इस कदर सिर चढ़कर बोला कि लोग चाय-नाश्ता भी भूल गए।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। घाटों पर स्नान करने वालों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। गोमती के घाटों पर हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पुरोहितों को तिल, चिउड़ा, चावल और गुड़ आदि का दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर से ही शहर के सूरज घाट, अचला देवी घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट सहित अन्य घाटों पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed