फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest warning

विरोध प्रदर्शन कर दी चेेतावनी

Fri, 15 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Protest warning
अपनी मांगों को लेकर मुफ्तीगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
अपनी विभिन्न मांगोें को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के सदस्यों ने गुरुवार को विकास भवन स्थित जिला विकास कार्यालय के सामने जिला संरक्षक परियोजना निदेशक तेजप्रताप मिश्र के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन व गेट मीटिंग किया। इस दौरान मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। साथ ही 18 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने का करने का निर्णय  लिया गया। 
विज्ञापन


जिला संरक्षक परियोजना निदेशक तेजप्रताप मिश्र ने कहा कि ब्लाक स्तरीय प्रशासन के सुदृढ़ीकरण और सभी विभागों को ब्लाक स्तर पर बीडीओ के अधीन काम करने की सहित अन्य मांग काफी दिनों से किए जा रहे हैं। जिसे सरकार द्वारा अभी तक मांग पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन


बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई तक हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 19 जुलाई को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश और 21 से लेकर 23 जुलाई तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने कहा कि ब्लाक स्तर पर विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की जिम्मेदारी बीडीओ की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके बीडीओ को मजबूत नहीं किया गया है। बीडीओ को जनहित व शासकीय हित में समन्वयक के रूप में मजबूती प्रदान करना आवश्यक हो गया। जिसे लेकर हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष बीडीओ वीरेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अमित, निखिल आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed