फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Violent clashes between the 57.49 percent voting

हिंसक झड़प के बीच 57.49 फीसदी मतदान

Wed, 14 Oct 2015 12:52 AM IST
Violent clashes between the 57.49 percent voting
Violent clashes between the 57.49 percent voting Updated Wed, 14 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Violent clashes between the 57.49 percent voting
पांच विकास खंडों सिकरारा, मडिय़ाहूं, रामनगर, रामपुर और बरसठी के चुनाव में मतदाताओं का रुझान काफी कम दिखा। किसी भी विकास खंड के मतदाता फ स्र्ट डिवीजन यानी 60 फीसदी से अधिक मतदान नहीं कर सके। रामनगर में 59.49, बरसठी में 55.45, रामपुर 57.14, मडिय़ाहूं 58.14, सिकरारा में  57.22 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान मडिय़ाहूं के रजमलपुर गांव की पोलिंग पर बूथ संख्या 169 के एजेंट अजय पटेल की किसी बात पर वहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा अखिलेश यादव ने बूथ के बाहर लेजाकर लाठियों से पिटाई करने लगा जिसमें अजय बेहोश हो गया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वे सैकड़ों की संख्या में लाठी डंडा लेकर बूथ पर पहुंच गए और दरोगा की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई में दरोगा का सिर फट गया। ग्रामीण बूथ संख्या 169 और 170 की पेटी से मत पत्र निकाल कर फाड़ कर फेंक दिए और दोनों मत पेटियों में पानी डाल दिए। 167 और 168 बूथ की मतपेटी में भी पानी डाल दिया गया। सूचना पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी राजू बाबू सिंह भी पहुंच गए। और साढ़े तीन बजे मतदान बंद करा दिया गया। चारों बूथों पर फिर से मतदान के आदेश जिला निर्वाचन आधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने दिया है। उधर अजय पटेल को सीएचसी मडिय़ाहूं में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed