फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vinod Kumar Singh, former chairman of Sugarcane Corporation dies

गन्ना निगम के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार सिंह का निधन

Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vinod Kumar Singh, former chairman of Sugarcane Corporation dies
मुंगराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन हो गया। बुधवार को उन्होंने प्रयागराज के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने प्रयागराज स्थिति एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार को दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों समेत समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनका पार्थिव शरीर उनके सटवां स्थित आवास पर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ लग गई। विनोद सिंह लगातार 22 सालों तक मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के प्रमुख रहे। 2007 में मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए। फिर वह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के समय सपा के साथ आए। जहां उन्हें सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया। वह स्थानीय सार्वजनिक इंटर कालेज के प्रबंधक व सार्वजनिक पीजी कालेज के संस्थापक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed