फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers raging over the condition for selection of quota

कोटे के चयन के लिए शर्त सुन भड़के ग्रामीण

Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers raging over the condition for selection of quota
सुरेरी क्षेत्र के नूरपुर गांव में कोटे की चयन प्रक्रिया शुरू होने पर नोडल अधिकारी का फरमान सुन बै - फोटो : JAUNPUR
सुरेरी। क्षेत्र के नूरपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान के चयन के लिए बैठक में दावेदारों के लिए शर्त सुनकर ग्रामीण भड़क उठे। ऩोडल अधिकारी के समझाने पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अंत में बैठक स्थगित कर दी गई। इस गांव के कोटे के चयन के लिए पहले भी बुलाई गई बैठक में आम सहमति न बनने की वजह से बैठक स्थगित की जा चुकी है।
विज्ञापन

नूरपुर गांव की सरकारी कोटे की दुकान का लाइसेंस चार माह पूर्व से निरस्त कर दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया गया था। दुकान के चयन के लिए शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। नोडल अधिकारी के रूप में परियोजना अधिकारी नेडा अजय सिंह, एडीओ पंचायत राजनाथ मिश्रा व जेई अमरबहादुर पुलिस बल की की मौजूदगी में पहुंचे। रामसागर, ओमप्रकाश, राधेश्याम व जवाहरलाल ने अपनी दावेदारी पेश की। नोडल अधिकारी ने कोटेदार बनने के लिए खाते में 40000 और 21 वर्ष उम्र, कक्षा दस पास व उत्तम चरित्र होने की शर्त रखी। इस पर ग्रामीण भड़क गए। अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया। नोडल अधिकारी पर धांधली का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा था तो शर्त पहले से ही बतानी चाहिए थी। परेशान नोडल अधिकारी उपस्थित दावेदारों से चयन प्रक्रिया की शर्त पूर्ण न कर पाने की सहमति पर बैठक निरस्त कर दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed