{"_id":"62cb1c185828165a2d4ac365","slug":"villagers-protest-against-electricity-department-jaunpur-news-vns6632312121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के कठवतिया चिलाई गांव में विद्युतीकरण नहीं किए जाने व मनमाने तरीके से मीटर लगा कर विद्युत बिल भेजने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ रविवार की दोपहर जमकर प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत कठवतियां के चिलाई राजभर बस्ती, प्रजापति बस्ती व अनुसूचित बस्ती के लगभग 70 घरों में विद्युतीकरण नहीं होने और मनमाने तरीके से मीटर लगाकर बिल भेज देने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चिलाई से होकर कठवतिया जाने वाले मार्ग पर काफी संख्या में महिला व पुरुष इकट्ठा होकर बिजली विभाग पर मनमानी करने व गांव में विद्युतीकरण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत कर्मी मनमाने तरीके से बस्ती के प्रत्येक घरों में मीटर लगाकर बिजली बिल भेज रहे जबकि गांव में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत कर्मियों से की गई। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया लाल प्रजापति, जितेंद्र, योगेंद्र, राकेश, अजय, वीरेंद्र सिंह, पुजा देवी, मंगला देवी, शंकर प्रजापति, मीरा देवी, शांति, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस संदर्भ में विद्युत विभाग के जेई विजय कुमार पटेल ने बताया कि जल्द ही नए योजना के तहत उक्त बस्ती में विद्युतीकरण कराया जायेगा।
..................
विनय कुमार