फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   villagers blocked road

लाइनमैन की मौत, चक्काजाम

Tue, 23 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
villagers blocked road
एसडीएम ने मृतक के घरवालों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। फिर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरा बहोरिया गांव निवासी अच्छेलाल गौतम (35) प्राइवेट लाइनमैन था।

मंगलवार को दोपहर वह बगौझर गांव के पास पोल पर चढ़कर बिजली का तार ठीक कर रहा था, उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह पोल से नीचे गिर पड़ा।

आसपास मौजूद लोग उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अच्छेलाल सबस्टेशन से शटडाउन लेने के बाद पोल पर चढ़ा था। किसी ने सप्लाई चालू कर दी, जिससे उसकी जान चली गई।

गुस्साए ग्रामीण शव लेकर विद्युत उपकेंद्र भटपुरा के पास पहुंचे और शव को सड़क पर रख कर बदलापुर-इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज के अलावा सुजानगंज, सिंगरामऊ और बदलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बदलापुर दीपनारायण सिंह भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मृतक के घरवालों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर  डटे रहे।


बाद में पहुंचे एसडीएम शिव सिंह ने मृतक की पत्नी को गांव में भूमि का पट्टा देने और राष्ट्रीय पारिवारिक योजना से 20 हजार रुपये और 50 हजार रुपये बिजली विभाग की ओर से दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद, शाम साढ़े छह बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed