फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal suspended SDM took action after video of bribery in tehsil premises went viral

Jaunpur News : लेखपाल निलंबित, तहसील परिसर में घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने लिया एक्शन

Wed, 05 Mar 2025 04:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 04:43 PM IST
सार

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में एसडीएम ने एक्शन लिया है और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद चर्चााओं का दौर शुरू हो गया था मामले में जांच के बाद एक्शन लिया गया है।

विज्ञापन
Lekhpal suspended SDM took action after video of bribery in tehsil premises went viral
घुसखोरी का वीडियो वायरल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहगंज - तहसील परिसर में तैनात लेखपाल का बुधवार को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस मांगने और लेने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्शन सामने आया है और लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  मामले पर गौर करें तो स्थानीय तहसील मे तैनात लेखपाल रेनू गुप्ता  एसडीएम कार्यालय स्थित आफिस में जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य कर रही थी।

विज्ञापन


उसी दौरान किसी किशान से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 500 रुपये घुस मांगते और लेते समय का किसी ने विडियो बना कर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। वायरल विडियो की खबर को लेकर तहसील परिसर में हडकंप मच गया।सूत्रो की माने तो एसडीएम की बहुत खास है घूस लेने वाली लेखपाल। जिसकी चर्चा तहसील परिसर में जोरों पर थी। 
विज्ञापन




इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने बताया था कि घूस लेन और मांगने का विडियो संज्ञान में आया है। तथ्यों को जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और इसी के तहत आदेश दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed