{"_id":"629cf6e3447cc27f860fe9e1","slug":"vhp-training-class-will-start-from-today-jaunpur-news-vns657382958","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा विहिप का प्रशिक्षण वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा विहिप का प्रशिक्षण वर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद के प्रशिक्षण वर्ग के लिए पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज में 15 जून तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सोमवार की सुबह नौ बजे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय करेंगे। संगठन की दृष्टि से 43 जिलों के 400 कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। देर शाम तक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था, जो देर रात तक चलता रहा। जिसमें जिले के 27 कार्यकर्ताओं का समूह शामिल है। कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कॉलेज के 40 कमरों में कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था की गई है। खाना बनाने के लिए प्रयागराज से कारीगर बुलाया गया है। 15 जून तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
सोमवार को सुबह नौ बजे से प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो जाएगा। जिसमें धर्मांतरण रोकने, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी संगठन विस्तार से चर्चा करेगा। समापन के अवसर पर 15 जून को सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य प्रमुख लोगों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश दुबे के साथ अन्य कार्यकर्ता लगे हैं। जिला सह मंत्री डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि परिषद वर्ग में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए हैं। देर रात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी अयोध्या से चल कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।