फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   VHP's ten-day council education class program will be held in the district

जनपद में होगा विहिप के दस दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग का कार्यक्रम

Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
VHP's ten-day council education class program will be held in the district
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत एवं गोरक्ष प्रांत का 10 दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज में होना सुनिश्चित हुआ है। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इस वर्ग में दोनों प्रांत के 300 चुने हुए पदाधिकारी 10 दिन तक दिन-रात रहने वाले हैं। इनके अतिरिक्त वर्ग में दोनों प्रांत के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ विभिन्न केंद्रीय पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 4 जून सुबह 9 बजे भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

जिला सहमंत्री डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि पांच जून को प्रशिक्षण लेने वाले सभी पदाधिकारियों के साथ प्रांत, क्षेत्र एवं केंद्रीय पदाधिकारी भी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पहुंच जाएंगे। इनके साथ विश्व हिंदू परिषद के अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय उपस्थित होंगे। उनके द्वारा ही छह जून को सुबह परिषद शिक्षा वर्ग का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारियों के साथ 5 से 7 जून तक चंपत राय कार्यक्रम स्थल पर ही रहेंगे। इसके बाद, अन्य केंद्रीय पदाधिकारी 15 जून तक कार्यक्रम स्थल पर आते जाते रहेंगे। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इस वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को धर्मांतरण रोकना, सेवा कार्य को बढ़ावा देना, अन्य सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर चर्चा और कार्यकर्ताओं को धर्म की रक्षा एवं राष्ट्र तथा समाज के अनुरूप कार्य करने के लिए सामाजिक एवं बौद्धिक रूप से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed