फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicles will be able to come in this district from 6 am tomorrow

पृरे जिले में कल सुबह 6 बजे से ऐसे आ जा पाएंगे वाहन

Fri, 26 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be able to come in this district from 6 am tomorrow
जौनपुर। भाजपा काशी प्रांत सम्मेलन में आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में होने वाली भीड़ को देखते हुए पूरे जिले में रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इस व्यवस्था को 27 नवंबर की सुबह 6 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

1. सुल्तानपुर रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को बदलापुर (कस्बा) चौराहे से सुजानगंज रोड पर डायवर्ड किया जाएगा, जो मछलीशहर, मडियाहूं, चौकी जमालापुर होते हुए बाबतपुर वाराणसी के तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

2. प्रयागराज रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को मछलीशहर से मडियाहूं,चौकी जमालापुर होते हुए बाबतपुर वाराणसी के तरफ जाएंगे।
3. भदोही रोड से शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहन को मडियाहूं से जलालपुर, थानागद्दी, केराकत के रास्ते प्रसाद तिराहा और खुज्जी मोड़ तिराहा होते हुए आजमगढ़ की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. वाराणसी रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को बाबतपुर से चंदवक के रास्ते केराकत, प्रसाद तिराहा, पचहटिया, सरायख्वाजा, खेतासराय, शाहगंज, सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ जाएंगे, जबकि जलालपुर चौराहे से बाएं मडियाहूं के रास्ते मछलीशहर होते हुए सुजानगंज बदलापुर के रास्ते लखनऊ जाएंगे।
5. आजमगढ़ रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन जो मिर्जापुर, सोनभद्र की तरफ जाते हैं को प्रसाद तिराहे से केराकत, थानागद्दी, जलालपुर चौराहे से बाबतपुर से बड़ागांव से कपसेटी से कछवां चौराहा के रास्ते औराई की तरफ से भेजा जाएगा।

6. शाहगंज रोड से शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहन को पचहटिया तिराहे से प्रसाद तिराहा केराकत होते हुए वाराणसी की तरफ भेजा जाएगा या खेतासराय तिराहे से खुटहन, बदलापुर चौराहा, सुजानगंज, मछलीशहर होते हुए मडियाहूं के रास्ते भदोही की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed