फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   vehicle riders panic when jaunpur railway crossing remained open and train reached loco pilot understanding accident avoided

जौनपुरः खुली रही क्रॉसिंग और पहुंच गई ट्रेन, वाहन सवारों में अफरातफरी, लोको पायलट की सूझबूझ से बचा हादसा

Mon, 26 Jul 2021 10:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jul 2021 10:30 PM IST
सार

पैसेंजर ट्रेन आने के पहले जफराबाद से सुल्तानपुर की तरफ मालगाड़ी पास हुई थी। इस कारण से गेट पर भारी ट्रैफिक था। गेट खोलकर ट्रैफिक पास कराया जा रहा था। तभी सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली पैसेंजर का सिग्नल हो गया। जिस कारण गेट बंद नहीं हो सका। 

विज्ञापन
vehicle riders panic when jaunpur railway crossing remained open and train reached loco pilot  understanding accident  avoided
गेट खुला रहा और निकल गई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर जौनपुर में सुल्तानपुर गेट नंबर-3 बी पर हादसा होने से बच गया।  फाटक खुला रहा और ट्रेन पहुंच गई। सुबह 9:16 मिनट पर सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। लोको पायलट ने देखा कि सुल्तानपुर का गेट नंबर 3 बी बंद नहीं है और कई वाहन ट्रैक पर हैं। तब पायलट ने ट्रेन रोक कर ट्रैफिक पास होने के बाद धीरे-धीरे गाड़ी को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया। इससे कोई हादसा नहीं हुआ। घटना के वक्त ट्रेन को आता देख दर्जनों बाइक, साइकिल व चार पहिया वाहन सवारों में दहशत फैल गई थी।  जफराबाद स्टेशन अधीक्षक  संजीव कुमार का कहना था कि पैसेंजर ट्रेन आने के पहले जफराबाद से सुल्तानपुर की तरफ मालगाड़ी पास हुई थी। इस कारण से गेट पर भारी ट्रैफिक था।
विज्ञापन


गेट खोलकर  ट्रैफिक पास कराया जा रहा था। तभी सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली पैसेंजर का सिग्नल हो गया। जिस कारण गेट बंद नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि गेट नंबर 3 बी सिग्नल वाला गेट है। ड्राइवर गेट खुला रहने पर भी अपने सूझबूझ से धीरे-धीरे ट्रेन ले जा सकता है। यह रूल में है। यही बात क्रॉसिंग गेट पर तैनात गेट मैन रमेंद्र नाथ मिश्रा ने भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed