{"_id":"1149a5c0ec197a72a30690fee041a581","slug":"vc-inspection-of-the-venue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पियूष रंजन अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन सभागार में दीक्षांत समारोह की तैयारी की समीक्षा की। सभी समितियों के प्रभारियों को निर्देश दिया कि जो तैयारी पूरी नहीं है उसे समय रहते पूरा कर लें। यदि तैयारी में कोई दिक्कत आ रही है तो उसे बताएं। बैठक के बाद कुलपति ने दीक्षांत स्थल संगोष्ठी भवन और हेलीपैड का निरीक्षण किया। हेलीपैड के आसपास सफ्राई कराने का निर्देश दिया।
संगोष्ठी भवन में 24 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए 42 समितियों का गठन किया गया है। मेडल और डिग्री के तैयारी के बारे में उन्होंने जानकारी ली। समिति द्वारा बताया गया कि डिग्री बनाई जा रही है। मेडल पहले से तैयार कर लिया गया है। डा. अविनाश पथार्डिंकर सहित अन्य समितियों के संयोजकों ने तैयारी का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सभी समितियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
दीक्षांत समारोह में 57 टापरों को मेडल और 403 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी जानी है। दीक्षांत समारोह को दखते हुए संगोष्ठी भवन की साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संगोष्ठी भवन में लगी कुर्सियों को ठीक करने और सफाई के लिए लेबर लगा दिए गए है। बैठक में रजिस्ट्रार वीके पांडेय, एफओ अमर चंद, उपकुलसचिव संजय कुमार, सहायक कुलसचिव वीएन त्रिपाठी, प्रो. डीडी दुबे. प्रो. वीके सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. रामजी लाल, डा. मानस पांडेय, डा. एचसी पुरोहित, विनोद तिवारी, डा. पीके कौशिक, डा. प्रदीप कुमार कर्मचारी नेता अमलदार, जगदंबा आदि थे।