फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Zila Panchayat Adhyaksh Election in jaunpur Apna Dal S Big announcement amid voting support of independent candidate Srikala Dhananjay singh

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः जौनपुर में मतदान के बीच अपना दल (एस) का बड़ा ऐलान, श्रीकला धनंजय का किया समर्थन

Sat, 03 Jul 2021 03:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 03:18 PM IST
सार

श्रीकला पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं। प्रेस कांफ्रेंस में मछलीशहर जिलाध्यक्ष लाल पटेल ने कहा कि सपा को हराने के लिए अपना दल (एस)  के राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला को समर्थन देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Adhyaksh Election in jaunpur Apna Dal S Big announcement amid voting support of independent candidate Srikala Dhananjay singh
मछलीशहर जिलाध्यक्ष लाल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पर गठबंधन धर्म न निभाने का अब तक आरोप लगाने वाली पार्टी अपना दल (एस) ने आज बड़ा एलान किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जारी मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह को अपना समर्थन दे दिया।  श्रीकला पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं। प्रेस कांफ्रेंस कर मछलीशहर जिलाध्यक्ष लाल पटेल ने कहा कि सपा को हराने के लिए अपना दल (एस)  के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। इसके लिए अपना दल (एस) के प्रत्याशी सहित सभी छह जिला पंचायत सदस्यों के साथ समर्थन दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि अपना दल (एस) और भाजपा के बीच एनडीए गठबंधन के तहत जौनपुर और सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट को भाजपा ने अपना दल (एस) के खाते में दिया था। दूसरी ओर भाजपा से टिकट चाहने वाली नीलम सिंह चुनाव मैदान में उतरीं। सपा से निशी यादव अधिकृत प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला रेड्डीश्री कला धनंजय सिंह तेलंगाना की हैं। वो निप्पो बैट्री घराने की बेटी हैं। श्रीकला के पिता भी तेलंगाना के हुजूरगंज से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। श्रीकला के पति धनंजय सिंह साल 2002 में पहली बार रारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। 2007 में जनता दल यूनाइटेड से विधायक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में बसपा से सांसद चुने गए। रारी सीट खाली होने पर इनके पिता राजदेव सिंह ने उपचुनाव बसपा से जीता था। इसके बाद नये परिसीमन में यह सीट मल्हनी विधानसभा में चली गई, जहां से तीन बार धनंजय सिंह चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन हर बार दूसरे नंबर रहे।
 श्रीकला धनंजय सिंह

जिले की प्रथम नागरिक कोई महिला बनेगी। इसके लिए चार महिलाओं ने ताल ठोंकी है। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू और डॉ. जितेंद्र यादव की पत्नी निशी यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह, पूर्व सांसद और मुंबई के उद्योगपति कुंवर हरिबंश सिंह के बेटे रमेश सिंह की पत्नी एवं खुटहन
की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह, अपना दल एस से जिला पंचायत सदस्य रीता पटेल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed