फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 Stone pelting on MLA kailash sonkar vehicle in Jaunpur machhali sahar samajwadi party candidate concern over security

UP Chunav 2022: जौनपुर में निवर्तमान विधायक के वाहन पर पथराव, सपा प्रत्याशी ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Wed, 23 Feb 2022 09:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 09:59 AM IST
सार

मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर रागिनी सोनकर के पिता व  अजगरा सीट से निवर्तमान विधायक कैलाश सोनकर मंगलवार को मछलीशहर गए थे। रात में करीब साढ़े 11 बजे उनकी वाहन पर किसी ने पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022  Stone pelting on MLA kailash sonkar vehicle in Jaunpur machhali sahar samajwadi party candidate concern over security
निवर्तमान विधायक का वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मछलीशहर से सपा प्रत्याशी डॉक्टर रागिनी सोनकर के पिता व अजगरा के निवर्तमान विधायक कैलाश सोनकर के वाहन पर मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। उन्होंने घटना की जानकारी बुधवार सिकरारा थाने पर दी। सपा प्रत्याशी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।  

विज्ञापन


मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर रागिनी सोनकर के पिता व वाराणसी के अजगरा सीट से निवर्तमान विधायक कैलाश सोनकर मंगलवार को मछलीशहर गए थे। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन कर वो रात 11:30 बजे  जौनपुर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस बोली- यह किसी शरारती तत्व का काम
वह सिकरारा थाना क्षेत्र के मछलीशहर-प्रयागराज मार्ग स्थित प्रताप ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी किसी कुछ अराजक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। वह घटनास्थल से सीधे सिकरारा थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व ने गाड़ी पर एक पत्थर फेंक दिया था। पथराव जैसी बात नहीं है।

उधर सपा प्रत्याशी डॉक्टर रागनी ने कहा कि एक दिन पहले ही उन्होंने सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। महिला प्रत्याशी होने के कारण  नामांकन के बाद ही सुरक्षा प्रदान करवा देना चाहिए था, लेकिन पता नहीं क्यों जिला प्रशासन अभी तक ऐसा नहीं कर रहा है। कहा कि वो अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed