फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   up election 2022: Question on nomination of JDU candidate and former MP Dhananjay Singh after waiting a day form is valid

up chunav 2022: जदयू प्रत्याशी व पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नामांकन पर सवाल, दिन भर इंतजार के बाद पर्चा वैध

Fri, 18 Feb 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Feb 2022 10:23 PM IST
सार

समय सीमा खत्म होने तक कोई शिकायत नहीं मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी धनंजय सिंह के पर्चे को वैध घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
up election 2022: Question on nomination of JDU candidate and former MP Dhananjay Singh after waiting a day form is valid
जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नामांकन पर मऊ के पूर्व प्रमुख स्व. अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने सवाल उठाया है। उनकी ओर से दिए गए शिकायती पत्र में नामांकन प्रपत्र में दी गई सूचना को गलत बताते हुए नामांकन रद्द करने मांग की गई ।

विज्ञापन


पत्र में तकनीकी खामी होने पर सायं तीन बजे तक शिकायत रिटर्निंग आफिसर के नाम से देने के लिए कहा गया पर समय सीमा खत्म होने तक कोई शिकायत नहीं मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने धनंजय सिंह के पर्चे को वैध घोषित कर दिया।  शुक्रवार नामांकन पत्रों की जांच हो रही थी।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे अजय सिंह नाम का व्यक्ति मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर हिमांशू नागपाल से मिला और उसने जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित एक शिकायती पत्र दिया। शिकायतकर्ता के रूप में मऊ के पूर्व प्रमुख स्व. अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह का नाम लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिंह नाम का शख्स आया था

इस बारे में मल्हनी विधानसभा के चुनाव अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि कोई अजय सिंह नाम का शख्स आया था। जिनसे शिकायत हलफनामा के साथ देने को कहा गया है। लेकिन, अपराह्न तीन बजे तक वह नहीं आए। जिसके बाद पर्चा वैध कर दिया गया। हालांकि कोई भी शिकायत हलफनामा में दे सकता है, जिसकी जांच की जाएगी। गड़बड़ी पाई गई तो अंतिम निर्णय के लिए चुनाव आयोग के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed