फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election Akhilesh Yadav rally in jaunpur said BJP people panicked seeing Mamta Banerjee they not forgotten Bengal defeat

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव बोले- ममता बनर्जी को देख घबराए भाजपा के लोग, बंगाल की हार अबतक भूले नहीं

Thu, 03 Mar 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 06:14 PM IST
सार

लगातार दूसरे दिन चुनाव प्रचार करने जौनपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमारे साथ ममता बनर्जी को देखकर घबराए हुए हैं। 

विज्ञापन
UP Assembly Election Akhilesh Yadav rally in jaunpur said BJP people panicked seeing Mamta Banerjee they  not forgotten Bengal defeat
जौनपुर में अखिलेश यादव की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं की। अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन जौनपुर पहुंचे। केराकत विधानसभा क्षेत्र के तरियारी में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे समर्थन में वाराणसी पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखकर भाजपा वाले घबराए हुए हैं। वहां आज ममता बनर्जी के साथ ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है।  लग रहा है कि बनारस वाले इस बार भाजपा के झूठ का रस निकाल देंगे।
विज्ञापन


भाजपा वाले बोलते हैं सबसे ज्यादा झूठ 
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग इतना घबराए हैं कि ममता बनर्जी को काला झंडा दिखाए।  वे जैसे ही ममता बनर्जी को देखते हैं तो उन्हें बंगाल की हार याद आ जाती है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि धरती पर इतना झूठ बोलने वाला कोई दल नहीं होगा, जितना भाजपा के लोग बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में  महंगाई बढ़ गई। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं। समय पर किसानों को खाद नहीं मिला। खाद मिली भी तो पांच किलो की चोरी हो गई। जैसे डीएपी नहीं मिली वैसे ही चुनाव के बाद भाजपा भी नहीं दिखाई देगी। यूपी और जौनपुर की जनता इस बार भाजपा  को माफ नहीं बल्कि पूरा साफ कर देगी।

UP Assembly Election Akhilesh Yadav rally in jaunpur said BJP people panicked seeing Mamta Banerjee they  not forgotten Bengal defeat
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

 उन्होंने कहा कि कल ही स्वामी प्रसाद के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ। उनके काफिले पर हमला हुआ था। ये हमला इसलिए हुआ कि पिछड़े दलित सब एक हो गए हैं। इसके पहले वाराणसी में ओम प्रकाश राजभर जब नामांकन करने गए थे उनपर भी भी हुआ था। जो घबराए हुए होते हैं, वो जल्द आपा खो देते हैं।
 

सपा प्रमुख ने कहा कि लग रहा है कि समाजवादी पार्टी जौनपुर की सभी सीटें जीतने जा रही है। पिछले तीन साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। नौजवान भर्ती होकर वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहता है। हमारी सरकार सत्ता में आई तो  भर्ती निकाली जाएगी। सपा की सरकार आएगी तो बीएड और टेट, बीपीडीए को भी नौकरी देने का काम किया जाएगा, जो लोग गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, उनकी भाप निकालने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed