फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022: Modi-Yogi and Akhilesh will be in Jaunpur today, Mulayam will come tomorrow

UP Chunav 2022: आज जौनपुर में होंगे मोदी-योगी और अखिलेश, कल आएंगे मुलायम

Thu, 03 Mar 2022 12:17 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 12:17 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन भी जनपद में आ रहे हैं। बुधवार को ताबड़तोड़ पांच रैलियां करने वाले सपा सुप्रीमो केराकत के तरियारी में चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Modi-Yogi and Akhilesh will be in Jaunpur today, Mulayam will come tomorrow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद आ रहे हैं। वे टीडी कालेज में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।  वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन भी जनपद में आ रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को ताबड़तोड़ पांच रैलियां करने वाले सपा सुप्रीमो केराकत के तरियारी में चुनावी सभा करेंगे। वहीं, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कार्यक्रम एक दिन टल गया है, अब वे चार मार्च को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कोलाहलगंज में दिन में डेढ़ बजे से तीन बजे के बीच में चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 12:30 बजे आएंगे और डेढ़ बजे चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा जाएगा। वहीं, पीएम के पहले 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी टीडी कालेज में आएंगे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को टीडी कालेज के सभागार में अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ बैठक उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

चंदौली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मार्च के प्रस्तावित जनसभा को लेकर माधोपुर में तैयारियां बुधवार को देर शाम तक अधिकारी और भाजपा नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटेलीजेंस टीम कार्यक्रम स्थल पर जांच की। अपर पुलिस महानिदेशक व एसपी अंकुर अग्रवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। 

जनपद में सातवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को चंदौली  में गृहमंत्री और रक्षामंत्री का आगमन हुआ। इसी कड़ी में तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में होंगे। वे मुख्यालय से सटे माधोपुर में जिले के चारों सीट पर उतारे गए भाजपा प्रत्याशियों के लिए सभा को संबोधित करेंगे।

 बुधवार देर शाम तक अधिकारी और भाजपा नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटेलीजेंस टीम कार्यक्रम स्थल पर जांच की। अपर पुलिस महानिदेशक व एसपी अंकुर अग्रवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। देर शाम केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed