फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 akhilesh yadav rally in jaunpur live updates samajwadi party chunav prachar in jaunpur attack on Cm yogi

UP Chunav 2022: जौनपुर में अखिलेश यादव बोले- धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे, सपा के पक्ष में हो रही धुआंधार वोटिंग

Wed, 02 Mar 2022 12:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 12:45 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज जौनपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। शाहगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। दावा किया कि सपा की सरकार बनने जा रही है। 

विज्ञापन
UP Assembly Election  2022 akhilesh yadav rally in jaunpur live updates samajwadi party chunav prachar in jaunpur attack on Cm yogi
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब तक के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है। इस बार धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। दावा किया कि सपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि कहने को तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि  आखिरी चरण आपका है। पहली बार मैं देख रहा हूं कि जनता चुनाव लड़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में जो एंबुलेंस चलाई थी उसे बाबा मुख्यमंत्री ने खराब कर दी। बाबा जी ने डायल 100  को भी बर्बाद कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। यह भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा उन्हें (भाजपा) अब तो उन्हें नींद नहीं आ रही है। कहा कि हम परिवार वाले लोग बाबा मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं। भाजपा के लोगों को जौनपुर के लोगों ने मौन कर दिया है। पांचवें चरण में तो भाजपा के लोग शांत हो गए हैं।  6वें में उनकी भांप निकाल देंगे।

चुनावी वादों की लगाई झड़ी

UP Assembly Election  2022 akhilesh yadav rally in jaunpur live updates samajwadi party chunav prachar in jaunpur attack on Cm yogi
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में  11 लाख पद खाली है। सत्ता में आने पर भर्ती निकाली जाएगी। सरकार बनेगी तो 24 घंटे बिजली दी जाएगी और 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। किसानों की सिंचाई माफ होगी, नौकरी और रोजगार के अवसर दी जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो जौनपुर को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा।

उन्होंने फिर से दोहराया कि सपा की इस बार ऐतिहासिक जीत होगी।  कहा कि हम सरकार बनाने के लिए  वोट मांगने आए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने कसा तंज 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं हम परिवादी लोग है। उन्होंने बलिया में 15 बार इस शब्द का इस्तेमाल किया था। हम कहते हैं कि हम परिवार वाले लोग हैं और बाबा मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं, जब जाना तो अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेते जाना। हालांकि वे 11 मार्च को गोरखपुर के लिए लखनऊ से टिकट बुक करा लिए हैं। 

जिनको हार का डर, वो पहुंच गए बनारस

UP Assembly Election  2022 akhilesh yadav rally in jaunpur live updates samajwadi party chunav prachar in jaunpur attack on Cm yogi
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि जब पिछली बार वोट चाहिए था तो इन्होंने फ्री सिलेंडर बांटे थे, जब आज वोट मांगने आए हैं तो बताओ सिलेंडर का रेट क्या है? हम लोग चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। ये देश का सबसे बड़ा चुनाव है। इसका असर देश की राजनीति पर पड़ेगा। इस बार जिनको हार का सबसे डर है वो पहले से ही बनारस पहुंच गए हैं।

इस बार ना केवल जौनपुर बल्कि बनारस, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर के लोग इनका खाता तक नहीं खुलने देने वाले हैं। सपा नेता ने कहा कि समाजवादियों ने जौनपुर में मेडिकल कॉलेज दिया। मैं यहां कह कर जा रहा हूं कि सपा सरकार आएगी तो ऐसा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जिससे यहां के गरीबों को नि:शुल्क इलाज यहीं पर मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed