{"_id":"cb702400e73723b8bd26da55d1bca6a9","slug":"unilateral-action-to-reprimand-the-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकपक्षीय कार्रवाई पर एसओ को फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकपक्षीय कार्रवाई पर एसओ को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त वाराणसी मंडल आरएम श्रीवास्तव ने शनिवार को चंदवक थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित दो मामलों में एक पक्षीय कार्रवाई करने पर थानाध्यक्ष शशिभूषण राय को फटकार लगाई। साथ ही दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
चंदवक में समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 12 प्रार्थना पत्र आए । मौके पर सभी का निस्तारण कर दिया गया। मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने कहा कि जमीन संबंधी विवाद में 107/116 की कार्रवाई दोनों पक्षों पर होनी चाहिए।
एक पक्ष पर अगर कार्रवाई होती है तो पुलिस भूमिका संदिग्ध मानी जाएगी। उन्होंने जमीन संबंधी पैमाइश दफा 41 अंतर्गत कराए जाने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी जो विवाद न्यायालय में विचाराधीन है उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप न किया जाए।
विज्ञापन
भू अभिलेख में जिसके नाम से जमीन दर्ज है, भूमि उसी की मानी जाएगी। इस दौरान सारेपुर गांव निवासी शर्मिला देवी ने कहा कि दफा 41 के बाद हुई पैमाइश के बावजूद प्रतिवादी ने कब्जा नहीं छोड़ा है। इस उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया । बलरामपुर गांव निवासी तुफानी यादव के मामले में रास्ता रोकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश हल्का लेखपाल को दिया।
इस अवसर पर सीओ एके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
केराकत: मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव चंदवक से केराकत कोतवाली भी पहुंचे। यहां उन्होंने काम में लापरवाही बरतने पर चकबंदी लेखपाल राम प्रकाश को फटकार लगाई। साथ ही प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल एसपी तिवारी की अध्यक्षता मे किया गया।
यहां 12 प्रार्थना पत्रों में से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने पिछले समाधान दिवस के रजिस्टर व कोतवाली की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। साथ ही सही सही मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।