{"_id":"7a43982e78b60a413385d934e7a38914","slug":"undertaken-without-the-permission-of-sugarcane-purchase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति बगैर ही शुरू कर दी गन्ने की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति बगैर ही शुरू कर दी गन्ने की खरीद
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। चीनी मिलों के डीएम की अनुमति के बिना ही गन्ना की खरीद शुरू किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने गन्ना आयुक्त को पत्र लिखने का निर्देश गन्ना अधिकारी को दिया। समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई थी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्त्रस्मों की की समीक्षा की। विकास कार्यक्रमों की प्रदेश स्तर पर की समीक्षा में जिले को मानक से कम अंक मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
अधिकारियों को सचेत किया कि 15 जनवरी तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करें। नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम, जनेश्वर मिश्र योजना, मनरेगा, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन,
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड, कौशल विकास योजना, पेयजल योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की गहन समीक्षा की। राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता बैठक में देर से पहुंचे तो डीएम ने नाराजगी जताई। शौचालय निर्माण का
कार्य पूरा न होने पर डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा। उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को मनरेगा में खराब कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारियों को सचेत करने का निर्देश दिया। सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे को निर्देशित किया कि वह लाइनबाजार में हाईवे पर सुबह काम के इंतजार में खड़े होने वाले मजदूरों को कजगांव रोड पर खड़ा कराएं।
इसके लिए लाइनबाजार पुलिस की भी मदद लें। डीडी एजी अशोक कुमार उपाध्याय को निर्देश दिया कि वह कृषि मण्डी सचिव द्वारा रामनगर और बक्शा में कराए जा सरे सब्जी मंडी निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट दें। इस अवसर पर मुख्य
चिकित्साधिकारी डा. डीके यादव, डीएफओ एके सिंह, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, पीडी एसएन चौधरी, डीएसटीओ आरएन यादव, डिप्टी कलेक्टर ममता मालवीय, जिला समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी आदि मौजूद थे।