फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Under pressure from the ruling party said police work

सत्ताधारी दल के दबाव में पुलिस कर रही काम 

Mon, 11 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Under pressure from the ruling party said police work
सुरेरी थाना परिसर में रविवार को धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
सत्ताधारी दल द्वारा पुलिस को पंगु बनाने का आरोप लगाते हुए रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग सुरेरी और बरसठी थाने का घेराव कर सभा की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल के दबाव में पुलिस काम कर रही है। इससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


 बरसठी थाना परिसर में भाजपा नेता सिर्फ सपा सरकार के खिलाफ ही आग  उगलते रहे पुलिस के खिलाफ किसी ने कुछ नहीं बोला। धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसओ को सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रहमदेव तिवारी, गंगा सिंह, चन्दा सिंह, भैयालाल, केपी मिश्रा, राजकृष्ण शर्मा, विजय प्रताप बिन्द, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे। सुरेरी थाने में धरना प्रदर्शन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। भाजपा नेता अरविंद उपाध्याय ने कहा कि पुलिस प्रशासन पर अपराधी हावी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल इलाकों में हिंदुओ का पलायान हो रहा है। रामविलास पाल ने कहा कि पुलिस सपा नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। इस मौके पर अभिषेक सिंह, राकेश मिश्र, रविंद्र मिश्र, सुभाष दुबे, बच्चन सिंह, प्रदीप पटेल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राजेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed