फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   under ground water exploitation

भूगर्भ जल का किया जा रहा है दोहन 

Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
 भूगर्भ जल का अंधाधुंध हो रहे दोहन और तेजी से नीचे खिसकते जल स्तर के कारण जनपद के 12 ब्लाक को डार्क जोन घोषित किया गया है। बावजूद इसके यहां पानी के अंधाधुंध दोहन पर कोई रोक टोक नहीं है। आरओ प्लांट के नाम पर पानी का एक बड़ा व्यवसाय जिले में खड़ा हो चुका है। यहां तकरीबन 60 से अधिक प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जो जार में भरकर पानी बेच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले भर में तकरीबन 40 हजार से अधिक जार की खपत प्रतिदिन की है। इसमें से 20 हजार जार की खपत शहर में ही हो रही है। खास बात यह कि इस प्राकृतिक संपदा के अंधाधुंध दोहन में कोई रायल्टी भी नहीं जमा की जा रही है। मड़ियाहूं और जौनपुर शहर के दो प्लांट के अलावा किसी के भी  पास पानी बेचने का लाइसेंस नहीं है। इन प्लांटों को भी सिर्फ पैक कर पानी बेचने का आदेश है।
विज्ञापन


जो  प्लांट लगे हैं वह पानी की शुद्धता का मानक पूरा नहीं कर रहे  हैं। हाल ही में दो आरओ प्लांट से लिए गए पानी के नमूने जांच  में फेल हो गए थे।भूगर्भ जल विभाग के वैज्ञानिकों की मानंे तो जमीन के अंदर मौजूद पानी का 90 प्रतिशत पानी बाहर निकालने पर अति दोहित, उससे कम पानी खर्च होने पर क्रिटिकल और 70 से 80 प्रतिशत पानी खर्च करने पर सेमी क्रिटिकल की श्रेणी में रखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed